फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पोखरे में नहाने गए किसान का फिसला पैर, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के काझा गांव में सोमवार सुबह पोखरे में नहाने उतरा किसान पैर फिसलने से डूब गया। मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। काझा गांव निवासी नकुल गिरि 47 पुत्र स्व. श्यामलाल गिरि खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार सुबह नौ बजे वह गांव के पश्चिम स्थित पोखरा में नहाने गया, जहां अचानक सीढ़ी से पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले जाने के कारण नकुल डूब गए। आस-पास के मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए, जहां काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला। तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर परिजन और रानीपुर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें