बढुआ गोदाम। रानीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में मंगलवार की दोपहर में ट्यूबवेल का स्विच ऑन करने के दौरान करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मनोहर (50) खिरिया गांव का निवासी था । मनोहर मंगलवार की दोपहर 12 बजे के करीब धान की फसल में सिंचाई करने के लिए वह ट्यूबेल को चालू करने गया था, जैसे ही वह ट्यूबेल का स्विच ऑन किया, तभी करेंट की चपेट में आ गया। इस दौरान किसान गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने मनोहर को मृत घोषित कर दिया।