घोसी ब्लाक क्षेत्र और मधुबन थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे खेत में काम कर रहे 52 वर्षीय किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रोते रोते उनका बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्लाक क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी धर्मदेव (52 वर्ष) पुत्र स्व. पलकधारी गांव स्थित अपने खेत पर कुछ काम करने गए थे। दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे वे अचानक खेत में ही गिर गए। अगल बगल के लोगों ने पहुंचकर जब देखा तो उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। लोगों का कहना था कि धर्मदेव की हार्ट अटैक हो जाने से मौके पर ही मौत हुई है। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सूचना पाकर मौके पर पहुंची मधुबन पुलिस ने परिजनों की सहमति पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।