फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से किसान की मौत, चालक वाहन समेत फरार

Sun, 12 Mar 2023 03:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,मऊ

सार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क पर टहलने निकले एक किसान की तेजरफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क पर टहलने निकले एक किसान की तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव निवासी रामबचन यादव (60) खेती किसानी करते थे।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब पांच बजे वह रोज की तरह गांव के बाहर मधुबन-दुबारी मार्ग पर टहल रहा थे। इस दौरान मधुबन से दुबारी की तरफ जा रही पिकअप ने रामबचन को चपेट में ले लिया। चालक वाहन सहित फरार हो गया। वहीं घायल की चीखपुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने आननफानन फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने रामबचन को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े पुत्र नागेश्वर ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मधुबन थाने में तहरीर दी। रामबचन के चारों पुत्र नागेश्वर, मुन्ना, रमेश, सुभाष और पुत्री कुसुम व पत्नी प्रभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें