फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल पार्टी के नाम पर हुड़दंग: चलती कारों से लटके रहे छात्र, छत पर खड़े होकर किए स्टंट

विज्ञापन
20 वाहन पर स्टंट करते एक स्कूल के छात्र। श्रोत-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर में फेयरवेल पार्टी के नाम पर निकाली गई वाहन रैली उस समय हुड़दंग में बदल गई, जब स्कूली छात्र चलती कारों से लटकते और गाड़ियों की छतों से निकल कर स्टंट करते नजर आए। इस दौरान यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई और कई स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। शहर कोतवाली और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुछ स्कूलों के छात्रों ने फेयरवेल पर वाहन रैली निकाली थी। इस दौरान कई छात्र कारों की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर लटकते दिखे, जबकि कुछ वाहन की छत से निकलकर वीडियो बनाते रहे। तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहनों की पहचान शुरू कर दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें न केवल संबंधित छात्रों की जान जोखिम में डालती हैं, बल्कि आम जनता के लिए भी खतरा पैदा करती हैं। आगे से इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

20 वाहन पर स्टंट करते एक स्कूल के छात्र। श्रोत-वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें