फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वोदय पीजी कॉलेज में विदाई समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। नगर के सर्वोदय पीजी कॉलेज में रविवार को उर्दू विभाग के तत्वाधान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बीए भाग तीन के छात्र- छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के समापन पर स्नातक स्तर की तीनों कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी आक़िब सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा ही मानव जीवन की प्रगति का मूल आधार है, क्योंकि शिक्षा के बिना मानव जीवन पशुवत है। खासकर लड़कियों के लिये शिक्षा की महती आवश्यकता है। क्योंकि लड़कियां दो कुल को जोड़ने का काम करती हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि शिक्षित होने के साथ साथ हमें अनुशासित तथा संस्कारित होने की भी आवश्यकता है। एक शिक्षित, अनुशासित और संस्कारित नागरिक ही एक सभ्य समाज तथा मर्यादित लोकतंत्र की स्थापना करता है। विदाई समारोह का शुभारंभ शायर सलमान घोसवी के नज्म से हुआ। उसके बाद अबरार घोसवी के साथ विद्यालय के दर्जनों छात्र- छात्राओं ने अपने गीत, ग़जल व नज्मों से विदाई समारोह में खूब समा बांधा। विदाई समारोह में सैयद एहतेशाम, ख़ुर्शीद खान, रवींद्रनाथ त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद पांडेय, हाफिज नासिर, अबुसाद खान, मु. जाहिद, संपत मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें