मऊ। रोटरी क्लब की ओर से रोटरी वोकेशनल लीडरशिप अवार्ड्स 2023-2024 का आयोजन नगर के एक हॉल में किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रमुख नामचीन हस्तियों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों डॉ. जयगोविंद मिश्र, बंश बहादुर यादव, विवेक सिंह, राहुल यादव, प्रियंका मिश्र, श्याम शंकर पांडेय, शैलेन्द्र कुमार, राजकुमार सिंह और सौरभ राय रहे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कहा कि हमेशा ज्यादा की चाह भी कहीं न कहीं पतन का कारण बन सकती है। रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने रोटरी वोकेशनल अवार्ड की विशेषता पर प्रकाश डाला।