फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी देख डबडबा उठीं आंखें

विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी काजेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर रविवार को प्रदर्शनी के आयोजन किए गए। इस दौरान जहां लोग विभाजन की त्रासदी से रूबरू हुए तो वहीं प्रदर्शनी के चित्रों को देखकर उनकी आंखें डबडबा उठीं।
विज्ञापन

डीसीएसके पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्धाटन किया। विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों भारत वासियों को शत-शत नमन किया गया। प्रदर्शनी में ऐतिहासिक चित्रों तथा विभाजन पर लिखी गई महत्वपूर्ण पुस्तकों एवं लघु चलचित्रों को देखकर लोगों की आंखें डबडबा गई। इस दौरान प्रबंध समिति के सदस्य कृष्ण कुमार खंडेलवाल , डॉक्टर रुचिका मिश्रा, डॉ. इश्तियाक अहमद, डॉ. सूर्य भूषण द्विवेदी, डॉ. रविंद्र कुमार तिवारी, डॉ. मनोज उपाध्याय मौजूद रहे। उधर, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय मेें शनिवार को प्रदर्शनी का लोकार्पण मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय और बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख मिथिलेश कुमार ने फीता काट कर किया। मिथिलेश कुमार ने कहा कि देश के विभाजन की विभीषिका की प्रदर्शनी से लोगों के अन्दर चेतना व भाई चारगी कायम रखने के लिए प्रेरणा मिलेगी। संचालन अग्रणी जिला प्रबन्धक मनोज कुमार ने किया। इस दौरान बैंक कर्मी, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार राय, रूपेश पांडेय,नागेन्द्र राय व रणधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें