फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक मालिक को जिंदा जलाने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी शंकर मंदिर परिसर में सोमवार को ट्रक एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में विगत दिनों जौनपुर जिले में फाइनेंस कंपनी द्वारा ट्रक मालिक को जिंदा जलाकर मार डालने की घटना ट्रक स्वामियों ने आक्रोश जताया। जौनपुर में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ट्रक मालिक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाकर मार डालने का विरोध किया। ट्रक स्वामियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखकर ट्रक मालिक के परिवार को फाइनेंस कंपनी और सरकार द्वारा मुआवजा देने की मांग की।बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि अगर पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिला तो ट्रक मालिक सड़क पर उतर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कहा कि प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियां ट्रक मालिकों को किश्त वसूली के नाम पर प्रताड़ित कर रही हैं।जबदस्ती ट्रकों को अपने कब्जे में कर रही हैं। एवं ट्रक मालिकों के साथ मार पीट एवं अभद्र व्यवहार कर रही हैं। जैसा कि जौनपुर में देखने को मिला है। फाइनेंस कंपनी के लोगों ने ट्रक मालिक से मार पीट की एवं उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया। कहा कि इस कोरोना संकट काल में विषम परिस्थितियों के कारण ट्रक मालिक ट्रकों की किश्तें समय से नही दे पा रहे हैं। उनकी माली हालत खराब हो चुकी है।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया कि मृतक ट्रक मालिक के परिजनों को फाइनेंस कंपनी और सरकार मुआवजा दे।बैठक में अनिल चौरसिया, घनश्याम सहाय, विक्की यादव, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें