फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस में विस्फोटक की मिली सूचना, जांच में मिला गैस सिलिंडर

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस की एसएलआर बोगी से बरामद सिलिंडर व अन्य सामान के साथ पकड़ा गया - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जंक्शन पर बृहस्पतिवार की शाम उस समय अफरा तफरी मच गई। जब इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच में विस्फोटक सामग्री रखने की सूचना पर हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म दो पर ट्रेन के रुकते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने एक कोच की जांच की। इस दौरान एक व्यक्ति के पास गैस और सिलेंडर मिले। 20 मिनत तक छानबीन के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री न मिलने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आरपीएफ प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 15103 गोरखपुर वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसएलआर में विस्फोटक और संदिग्ध वस्तु है। शाम आठ बजे ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी और कोतवाली पुलिस के साथ एसएलआर नंबर 217256 सी की चेकिंग की गई। कोच में शौचालय के पास खड़े एक 24 वर्षीय युवक के पास से मौजूद बोरी में पंाच लीटर का गैस सिलिंडर, रेगुलेटर, किताबें, कुछ बर्तन मिले। युवक ने अपना नाम अमित कुमार निवासी सिसवा थाना जंसा जिला वाराणसी बताया। उसने बताया कि वह बेल्थरा रोड में एमएमबी कॉलेज में पढ़ाता है। उक्त सामान लेकर वह वाराणसी स्थित अपने गांव शिवपुर जा रहा था। बताया की युवक के विरुद्ध रेल क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ ले जाने के जुर्म में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें