फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट परीसर स्थित कंट्रोल रूम एवं यमसीएमसी रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम का निरीक्षण करे व्यय प्रेक्षक विशाल दशरथ जारोंडे।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। निर्वाचन आयोग की तरफ से जनपद में भेजे गए व्यय प्रेक्षक विशाल दशरथ जारोंडे ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम, एमसीएमसी रूम सहित निर्वाचन संबंधित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी रूम में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर रखी जा रही निगरानी की स्थिति को जाना। साथ ही व्यय प्रेक्षक ने अचार संहिता के उल्लंघन के मामलों एवं पेड न्यूज के बारे में भी जानकरी एकत्र की। इलेक्ट्रानिक मीडिया की जानकारी लेते हुए उन्होंने वहां पर तैनात सोशल मीडिया एक्सपर्ट से भी फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर पर नजर रखे जाने की जानकारी ली। साथ ही कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। बताया कि निर्वाचन के दौरान कंट्रोल रूम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें। उन्होंने सी-बीजिल ऐप के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक प्रत्याशियों के शैडो रजिस्टर मेंटेन रखने के भी निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम, एमसीएमसी रूम में ड्यूटी पर लगाये गए कर्मचारियों की उपस्थिति एवं उनकी शिफ्टवार ड्यूटी की जानकारी लेते हुए रात्रि के समय ड्यूटी करने करने वालों की ड्यूटी समय-समय पर बदलते रहने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, सीनियर ट्रेजरी आफिसर मनीष कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें