फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए शुरू हुई कवायद, शासन ने मांगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलेवासियों को अब बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं के लिए बीएचयू या दूसरे जिले केे मेडिकल कॉलेजों मूें जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही जिले में मेडिकल कॉलेज के बनने से यह सुविधा लोगों को यहीं मिलेगी। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाशने में जुट गया है। शासन की ओर से मांगी गई जानकारी को गत दिवस ही स्वास्थ्य विभाग ने शासन को भेज दिया है। अब प्रशासन नगर से सटे 10 किमी के परिक्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के लिए दस बीघा जमीन तलाश रहा है। चिकित्सा शिक्षा विभाग 16 जिलों में जहां अभी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, और जहां जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर थ्री पी मॉडल पर नए मेडिकल कॉलेज बनाएगा। ऐसे जिलों में बलिया, भदोही के साथ मऊ जिला भी शामिल है। शासन ने जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की कवायद अब तेज कर दी है। इसके लिए शासन ने चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दूसरे बिंदुओं पर स्वास्थ्य विभाग से दो सप्ताह पूर्व ही जानकारी ली है। विभागीय सूत्रों की माने तो मेडिकल कॉलेज नगर क्षेत्र के दस किमी के परिक्षेत्र में खोलने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत टडियांव को प्राथमिकता दी जा रही है, इसके पीछे यहां 100 बेड का अस्पताल बनाया जाना है। मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए 300 बेड का अस्पताल होना अनिवार्य है। ऐसे में 100 बेड के इस अस्पताल के साथ 100-100 बेड के जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का विकल्प बनाया जा सकता है। बताते चलें कि वर्तमान में 25 लाख की आबादी को लेकर जिले में अभी 100 बेड के तीन सरकारी अस्पतालों की सुविधा है। इसमें जिला अस्पताल तथा महिला जिला अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जबकि टड़ियाव स्थित अस्पताल का संचालन जल्द ही हो सकता है। इसके अलावा दस सामुदायिक तथा 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि शासन द्वारा जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के संबंध में कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी, जिसे भेजा जा चुका है। अब शासन द्वारा निर्देश का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें