फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अधिशासी अभियंता ने सड़क उखड़वाकर कराई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। फतेहपुर मंडाव ब्लाक के तिघरा ढाला से अहिरुपुर तक बन रही सड़क में धांधली को लेकर ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने मौके पहुंचकर जांच की। सड़क खोदकर उसे दोबारा मरम्मत करवाया। 12 दिसंबर से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर धांधली का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की परत सिर्फ एक इंच रखी जा रही है। ठेकेदार द्वारा सड़क तो बन रही है लेकिन पीछे से उखड़ती जा रही है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण में धांधली की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंचकर खराब सड़क उखड़वाकर ठीक कराया गया है। ठेकेदार से मानक के अनुसार कार्य करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें