घोसी के बोझी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी निरीक्षक सुशील मौर्य के नेतृत्व में छापेमा?
- फोटो : MAU
घोसी। अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी टीम ने शुक्रवार को बोझी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में भठ्ठों के साथ अन्य स्थानों पर छापेमारी किया।टीम के आने की भनक लगते ही शराब तस्कर भाग गये। आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के कटीहारी,बोझी, कूड़हनी,रुकवली, खंतीया, अतरसावा आदि गांवों में अवैध शराब के विरुद्ध भठ्ठों पर छापेमारी किया गया।बड़ी संख्या में लहन को नष्ट किया।आबकारी निरीक्षक ने अवैध शराब कारोबारियों को चेतावनीदी कि यदि शराब बनाते अथवा बेंचते पाए गए तो गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। टीम में प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक अखिल कुमार गुप्ता ,प्रधान आबकारी सिपाही पंकज पांडे एवं सुरेंद्र पाल आदि रहे।