घोसी (मऊ)। आबकारी निरीक्षक घोसी सुशील मौर्य के नेतृत्व में मधुबन और मोहम्दाबाद आबकारी निरीक्षक की टीम ने कोतवाली क्षेत्र नदवासराय स्थित सरकारी देशी शराब और अंग्रेजी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी को निर्देश दिया कि दुकानों में कोविड-19 के निर्देशों का पालन किया जाय। किसी प्रकार की ओवर रेटिंग न किया जाय। आबकारी निरीक्षक सुशील मौर्य सख्त निर्देश दिया की अवैध शराब नहीं बिकनी चाहिए। जो रेट निर्धारित है उसी रेट पर ग्राहक को शराब बेचे। शराब लेते समय लाइसेंसी दुकान से ही शराब लें। टीम में आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार मौर्य, मुकेश कुमार सिंह, पंकज प्रसाद, सुरेश कुमार मौर्य आदि रहे।