जिला क्रीडाधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर प्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।
इच्छुक खिलाड़ियों का आवेदन पत्र, दो फोटो संबंधित खेल संघों द्वारा प्रमाणित प्रति 16 दिसंबर 2023 तक जिला खेल कार्यालय डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जमा होगा।
सामान्य खिलाड़ियों के लिए तथा सामान्य खिलाड़ी व दिव्यांग जन खिलाड़ियों के लिए लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार सामान्य वर्ग व वेटरन वर्ग से सम्मानित किया जाना है। उक्त पुरस्कारों की योग्यता रखने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे। खिलाड़ी को प्रदेश का वास्तविक मूल निवासी होना चाहिए। खिलाड़ी कम से कम लगातार 03 वर्ष प्रदेशीय सीनियर टीम का सदस्य रहा हो और राष्ट्रीय खेल व राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया हो। पात्रता रखने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वार पुरुष खिलाड़ी को लक्ष्मण पुरस्कार व महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार में सम्मिलित 31 खेलों के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।