मधुबन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।संवाद
- फोटो : MAU
मधुबन। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि सभी को एक समान शिक्षा तथा स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए। वह सोमवार को सिद्धा अहिलासपुर स्थित शहीद इंटर कॉलेज परिसर में पूर्व प्रधान व प्रबंधक स्व. हरिमोहन मल्ल की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति का अनावरण कर रहे थे। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा इतनी महंगी हो गई है कि गरीब का बच्चा शिक्षा से वंचित हो रहा है। हमारा समाज अपने लक्ष्य की प्राप्ति तभी करेगा जब वह शिक्षित होगा। बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जितनी ऊर्जा से आप बेटों को पढ़ाते हैं, उतनी ही ऊर्जा से बेटियों को पढ़ाने की जरूरत है। कहा कि सरकार का ध्यान हमको और आपको बांटने में है। कहा कि पुरानी पेंशन की वकालत करते हुए कहा कि हम पुरानी पेंशन दिला कर ही दम लेंगे। कार्यक्रम के पूर्व लोक गीत गायक चंद किशोर पांडेय, धर्मेंद्र राजभर, सोनी सिन्हा ने अपने गीतों से स्व मल्ल के योगदान पर प्रकाश डाला। प्रबंधक प्रमोद कुमार मल्ल, विनोद कुमार मल्ल ने आभार जताया। संचालन जयराम यादव, श्रीराम बरनवाल ने किया। इस मौके पर सगड़ी विधायक डॉ एचएन सिंह, प्रधानाचार्य विक्रमादित्य चौहान, डॉ संतोष पांडेय, डॉ महेंद्र राजभर अमरेश पांडेय, नरसिंह सिंह, अजय मल्ल, रामजीत राजभर, हरिश्चंद्र यादव मौजूद रहे।