दोहरीघाट कस्बा स्थित अंतर्राष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम में चल रहे दस दिवसीय आदिशक्ति अखंड महायज?
- फोटो : MAU
दोहरीघाट। अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम में चल रहे दस दिवसीय आदिशक्ति अखंड महायज्ञ के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सद्गुरु महाराज ने हुए कहा कि मां आदि शक्ति की कृपा सभी को मिलती है। कहा कि मां आदि शक्ति के लिए अपने भक्तों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है। जाति पांति भेदभाव यह सब मानव द्वारा बनाए गए हैं। जबकि मां आदि शक्ति के लिए सभी प्राणी मानव जीव जंतु उनके लिए एक समान है। मां की आराधना करते समय बार-बार धन प्राप्त करने की आकांक्षाओं से मनुष्य के अंदर गलत कर्मों द्वारा धन प्राप्त करने की प्रबल संभावनाएं उत्पन्न होती हैं। गलत कार्यों से अर्जित किए धन भी उसी प्रकार स्वत: ही समाप्त हो जाते हैं जिस प्रकार से गलत कार्यों से अर्जित किया जाता है। हमेशा सही कार्यों सत्कर्म से अर्जित किया धन व दूसरों की भलाई पर किया गया खर्च का सदुपयोग होता है और मां आदिशक्ति की कृपा अपने ऐसे मातृभक्तों पर सदा बनी रहती है। अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी मां धाम में मातृभक्तों के लिए फलाहार और भंडारे की व्यवस्था की गई है। हवन से पूरा वातावरण शुद्ध व सुगंधित होता रहा।