फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तबके को मिला योजनाओं का लाभ : सीमा द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को ग्राम पड़ेरुवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओंं का सीधा लाभ गरीबों और वंचितों को मिल रहा है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक संपन्नता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं का संकल्प लिया है। विकसित भारत का संकल्प नारी, युवा, किसान और गरीब पर टिका है। कहा कि देश और प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है। प्रत्येक तबके को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान ड्रोन के जरिये खेतों में दवा के छिड़काव की विधि बताई गई। साथ ही आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और आवास योजना के प्रमाणपत्र लाभार्थियों को दिए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। जल जीवन मिशन से हर एक व्यक्ति को पानी की सुविधा मिली है। इस अवसर पर रामाश्रय मौर्य, छोटू प्रसाद, कृष्ण कांत राय, राघवेंद्र राय शर्मा, लालजी वर्मा, ओमकार सिंह, आशीष चौधरी, आकाश मल्ल, अशोक राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें