फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बादल छाए रहे फिर भी 41 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से बेहाल लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अप्रैल महीने के तीसरे सप्ताह के पहले दिन ही गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया है। सोमवार को बादल छाए रहे फिर भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। उधर किसान अपनी फसल की कटाई मड़ाई में लगे रहे। सुबह से ही भीषण गर्मी के कहर से लोग बेहाल रहे। दिनभर तपन बनी रही और लोग परेशान नजर आए। अमूमन मई से गर्मी का प्रकोप देखने को मिलता है, लेकिन इस बार तो अप्रैल में ही गर्मी ने भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और गर्मी के चलते लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। स्कूलों में जाने वाले बच्चे भी गर्मी से परेशान दिखे। तेज धूप से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। रोजमर्रा के काम करने वाले भी दोपहर में पेड़ के पास छाया देखकर आराम करते नजर आए। बाजारों में गन्ने के जूस, नींबू पानी, जूस की दुकानों पर शीतल पेय का सेवन कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए। तापमान पर नजर डाला जाए तो सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 28 प्रतिशत रही। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय की मांग बढ़ गई है। गन्ने के जूस, कुल्फी और मौसमी फलों के जूस की बिक्री बढ़ गई है। इसके अलावा धूप से बचने के लिए गमछों की बिक्री भी बढ़ी है। गत रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार को कटाई मंड़ाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा था। किसान भीगे गेहूं के बोझ को सूखाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें