फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार बकायेदारों की पुलिस से मिलकर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बुधवार को परिवार न्यायालय, भरण पोषण में वसूली की प्रगति खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिए। परिवार न्यायालय भरण पोषण से संबंधित वसूली में जनपद में 24 आरसी में 37 लाख 33 हजार 700 रुपये के सापेक्ष 3 लाख 66 हजार रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन

इसमें तहसील सदर में 5 आरसी में 10 लाख 54 हजार की वसूली के सापेक्ष शून्य की वसूली गई है। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में दो आरसी में 4 लाख 83 हजार मांग के सापेक्ष 14 हजार की वसूली की गई है। तहसील घोसी में 08 आरसी में 10 लाख 45 हजार 500 रुपये मांग के सापेक्ष 96 हजार की वसूली और तहसील मधुबन में 09 आरसी में 11 लाख 51 हजार 200 रुपये की मांग के सापेक्ष 1 लाख 25 हजार रुपये की वसूली की गई है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वह स्वयं सभी प्रकरणों की समीक्षा करें एवं बकाएदार के खिलाफ ठोस कार्यवाही भी करें। जिलाधिकारी द्वारा परिवार न्यायालय भरण पोषण से संंबंधित वसूली प्रमाण पत्र के सापेक्ष जो बकायेदार फरार हैं या मौके पर नहीं मिल रहे हैं। उनको पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें