फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार परामर्श: इंजीनियर ने प्रेम विवाह के बाद पत्नी को छोड़ा, ले जाने के नाम पर कहता है ये बात; दर्ज होगा FIR

Sun, 09 Jun 2024 03:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: परिवार परामर्श में 13 फाइलें प्रार्थी की अनुपस्थिति अथवा कोर्ट में दोनों पक्ष द्वारा मुकदमा चलाने के कारण बंद की गईं। वहीं दो एफआईआर दर्ज किया गया। निस्तारण मे मुख्य रुप से अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद, एसआई समरजीत यादव ने सुनवाई किया।
विज्ञापन
परिवार परामर्श में शिकायत सुनते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरा पति पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। हम दोनों ने प्रेम विवाह किया है। शादी करने के बाद मेरा पति मुझे अपने साथ दिल्ली लेकर गया, जहा कुछ दिन साथ रखने के बाद वापस घर छोड़ दिया। जब वह साथ चलने की बात कही तो उसके द्वारा जल्द ले जाने की बात कहकर वापस चला गया।

विज्ञापन


यह गुहार रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में एक महिला ने लगाई। आरोप लगाया कि अब उसका पति उसे ले जाने के बजाय उससे केवल समय मांग रहा है।

बताया कि जब उसे छल का सन्देह हुआ तो उसने प्रार्थना पत्र सुलह-समझौता के लिए दिया। जिसके बाद उसके पति को ब्यूरो द्वारा हाजिर कराया गया। उसने ब्यूरो के समक्ष 2 महीने का समय मांगा, लेकिन आज तक कुछ पता नहीं चला तो ब्यूरो ने रविवार को महिला के पति के खिलाफ एफआईआर का निर्णय लिया ।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह दस बजे से पुलिस लाइन सभागार में बैठक शुरू हुई। जहां 38 मामले पेश हुए, जिनमें 19का निस्तारण हुआ है। चार मामलों में सुलह हुआ, जहां इन परिवार ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें