फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रेलवे स्टेशन की भूमि से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन की भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को बुधवार को अधिकारियों ने बलपूर्वक हटवा दिया। अधिकारियों अतिक्रमण कारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी पूर्व में ही दी थी लेकिन अतिक्रमणकारी इसे नजरअंदाज करते रहे। इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन का कार्य अंतिम चरण में है। 31 मार्च को रेलवे उच्चाधिकारियों द्वारा इस नये रेलमार्ग का अंतिम निरीक्षण भी होना है। कोपागंज रेलवे स्टेशन के जमीन पर वर्षो से कुछ लोग गड्ढा आदि खोद करके उसमें मछली पालन रहे थे। रेलवे के पुराने आवासों पर भी कुछ लोग कब्जा किए हुए थे। रेलवे ने कई बार उन्हें चेताया था कि वह आवास और जमीन खाली कर दें। लेकिन चेतावनी का असर नहीं हो रहा था। बुधवार को रेलवे के एसटीटी मनोज कुमार इंदारा आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज हृदयानंद तिवारी फोर्स संग जेसीबी लेकर स्टेशन पहुंच गए। अधिकारियों की टीम ने मछली पालन के लिए बनाए गए गड्ढे को पाटकर और पुराने आवास को तोड़कर अतिक्रमण हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें