फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर अतिक्रमण से जाम, पैदल चलना मुश्किल

विज्ञापन
नगर के आजमगढ़ तिराहे पर सड़क के किनारे आड़े तिरछे सड़क से सटे खड़ी बाइकें।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वेंडिंग जोन बनाने का आदेश हवा हवाई साबित हो रहा है। इससे एक ओर जहां फुटपाथ पर अतिक्रमण से जाम लग रहा है तो वहीं लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल है। नगर के मुख्य मार्ग पर बने डिवाइडर भी बेमतलब साबित हो रहे हैं। ऐसे में सबकुछ जानते हुए भी जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, भीटी, फातिमा तिराहा, ब्रह्मस्थान, बहादुरगंज मोड़, सहादतपुरा, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर वेंडिंग, नान वेडिंग जोन का निर्धारण न होने से बाजारों में एवं अन्य जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। शासन की तरफ से नगर को स्वच्छ बनाने तथा जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वेंडिंग जोन, नान वेंडिंग जाना बनाने का आदेश जारी किया गया है। नियम के मुताबिक वेंडिंग जोन का चयन कर उनका जीआई टैग लैंडमार्क होना है। प्रक्रिया वर्षों से चल रही है, लेकिन अभी तक अमल में नहीं लाई जा सकी है। जगह नियत न होने से ठेला व खोमचा वाले एक स्थान से दूसरे स्थान पर अपनी दुकाने लगाते रहते हैं। जिससे फुटपाथ पर अतिक्रमण हो रहा जो जाम की समस्या बना है। अतिक्रमण के चलते लोगों को पांच मिनट का रास्ता 25 मिनट में तय करना पड़ रहा है। सुबह और शाम को स्थिति और बिगड़ जा रही। विभागीय अधिकारियों की मानें तो वेंडिंग जोन, नान वेंडिग जोन निर्धारण के क्रम में सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में नगरपालिका प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया, लेकिन अब सब कुछ फिर पहले जैसा हो गया है। जाम समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर के मुख्य मार्ग पर बनाए गए डिवाइडर बेमतलब साबित हो रहे हैं। है। शहर में कहीं भी वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। इससे सड़कों के दोनों पटरियों पर लोग वाहन खड़ा करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। सवारी वाहन चालक अपने वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर सवारी भरने लगते हैं। इससे जाम की स्थिति रहती है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि वेंडिंग जोन, नान वेंडिंग जोन के निर्धारण के क्रम में सर्वे प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। जाम समस्या का समाधान कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें