फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सिसवा में नाले पर अतिक्रमण हटा, किसानों को मिली राहत

विज्ञापन
सिसवा में नाला से अतिक्रमण हटाने के बाद खेतों से निकला पानी, किसानों को राहत।संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मधुबन/दुबारी। तहसील क्षेत्र के सिसवा गांव में बुधवार को प्रशासन ने नाले पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर से अतिक्रमण हटाकर नाले की सफाई कराई गई, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। खेतों में भरा पानी अब नाले से होकर नदी में बहने लगा है। गांव के एक व्यक्ति ने बाढ़ आने से पहले बड़े नाले को पाटकर अपने खेत में मिला लिया था। बाढ़ का पानी हटने के बाद भी नाला पटा रहने से अधिकतर किसानों के खेतों से पानी नहीं निकल पा रहा था। इससे किसान रबी की बोआई को लेकर काफी परेशान थे। इस समस्या को लेकर पिछले माह थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत की गई थी। प्रधान प्रतिनिधि राजू चौहान, रमाशंकर चौहान, शिव चौहान, बिजेंद्र चौहान, श्रवण आदि ने जिलाधिकारी आनंद वर्धन को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। एसडीएम मधुबन दीपक सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने बुधवार को यह कार्रवाई की। जेसीबी से नाले की खोदाई कर उसे फिर से चालू किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से किसानों में उम्मीद जगी है। अब उन्हें रबी फसल की बोआई में जल निकासी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। यह कदम किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें