फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से मुक्त हुई तलाब की जमीन

विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के काझा में अतिक्रमण से तालाब को मुक्त कराती प्रशासन की जेसीबी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के काझा ग्राम पंचायत में अतिक्रमण किए गए एक तालाब की जमीन को प्रशासन द्वारा रविवार को इसे मुक्त कराया गया। अतिक्रमण से मुक्त तालाब की जमीन को अमृत सरोवर योजना में शामिल कर इसे विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

गत दिवस जनसुनवाई में जिलाधिकारी अरुण कुमार के समक्ष यह मामला संज्ञान में आया था। जिसमें बताया गया कि रानीपुर ब्लाक के ग्राम काझा में गाटा संख्या 2039 रकबा 666 एयर पर ग्राम के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। जबकि यह जमीन पोखरे के नाम से दर्ज थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। रविवार को जांच के बाद मामला सही मिलने पर अतिक्रमण से इसे मुक्त करा दिया गया। अब इस जमीन पर अमृत सरोवर योजना के तहत एक सुंदर तालाब का निर्माण कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में जहां भी अवैध कब्जे का कोई मामला संज्ञान में आता है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें