मऊ। जिले के पेंशनर-राज्यकर्मियों को जल्द ही केंद्र की तर्ज पर कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। दरअसल जल्द ही आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत राज्य कर्मचारियों तथा पेंशनर्स को हर कैशलेस इलाज की मुफ्त सुविधा मुहैया होगी। बताते चले कि जिले के कर्मचारियों-पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यकर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की गई है। योजना का समुचित लाभ कर्मचारियों को मिल सके, इसके लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को दिशा निर्देश दिया है। इसके बाद गोल्डन कार्ड की तरह ही कर्मचारियों का भी विशेष कार्ड बनेगा, जिसके माध्यम से वह योजना का समुचित लाभ उठा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि योजना के संबंध में कर्मचारियों-पेंशनरों को अवगत कराया जा चुका है, इसके लिए हेल्थकार्ड के लिए पोर्टल पर कर्मचारियों का डाटा फीड करने का कार्य भी किया जा रहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने योजना के लाभ के लिए कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर अपना अपना विवरण फीड किया गया। कैशलेस कार्ड का इंतजार है, जैसे ही कैशलेस कार्ड मिलेगा इसका लाभ कर्मचारी उठा सकेंगे।