फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मोबाइल बंद करके विसर्जन की ड्यूटी से नदारद रहे कर्मचारी, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना के लक्ष्मी पूजा मेले के समापन के बाद बुधवार को आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में तमसा पुल घाट पर छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से चार लोग ड्यूटी से लापता थे। जबकि सबसे अधिक वहीं भीड़ और संवेदनशील माहौल था। एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री, सीओ जितेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा के चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। तमसा पुल घाट पर अपर जिला सहकारी अधिकारी नरेश कुमार, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश कुमार, लेखपाल राजनाथ यादव, अजय यादव, शंकर चौहान, विद्यासागर भारती की ड्यूटी लगाई गई थी। भीड़ बढ़ने के बाद नरेश कुमार का फोन बंद था, अजय यादव, शंकर चौहान, विद्यासागर भारती का अनुपस्थित रहना और संपर्क से दूर रहना चिंता का विषय बना रहा। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी से गायब रहने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें