फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर हमला कर कर्मचारियों को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नरई बांध स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार की देर शाम मनबढ़ों ने अचानक हमला बोलकर मौजूद दो कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पंप संचालक की तहरीर पर दो नामजद और 13 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मनबढ़ों की मारपीट का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, पेट्रोल पंप मालिक केशव सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब सात बजे पेट्रोल पंप पर 15 तेल लेने पहुंचे। इसी दौरान उनमें से कुछ लोग ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से किसी बात पर भिड़ गए। देखते-देखते विवाद मारपीट में बदल गया। विवाद कर रहे लोगों ने सहायक प्रबंधक बृजेश पांडेय और कर्मचारी अरविंद सिंह को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद वह कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ऐसे में पेट्रोल पंप पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। मामले में केशव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बकवल गांव निवासी रीशु और अनुज सिंह को नामजद करते हुए 13 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें