फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से दफ्तर नहीं पहुंचते कर्मचारी

विज्ञापन
शनिवार की सुबह 10.15 बजे ब्लॉक कार्यालय पर एडीओ पंचायत की खाली कुर्सी। संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। नई सरकार बन गई, लेकिन सरकारी विभागीय के कार्यालयों पर पहुंचने का रवैये में अब तक बदलाव नहीं आ सका है। मनमानी कार्यशैली के आदती अफसरों के लिए शासन के निर्देशों का भी कोई असर नहीं है। ऐसी ही मनमानी शनिवार को फतेहपुर मंडाव ब्लॉक कार्यालय में देखने को मिली। यहां दस बजे तक मुख्य अधिकारी के साथ ही कोई कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचा था। अमर उजाला की टीम शनिवार को ब्लाक कार्यालय में सुबह दस बजे से पहले पहुंच गई। यहां 15 मिनट इंतजार के बाद कार्यालय परिसर में बने आवास से बीडीओ कलाधर पांडेय कार्यालय के चेंबर में जाते दिखे। वहीं प्रभारी एडीओ पंचायत रमेश चंद की कुर्सी खाली मिली जबकि कार्यलय में दो कर्मचारी कार्य करते हुये मिले। एक कर्मचारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि एडीओ पंचायत मीटिंग के लिये जिला मुख्यालय पर गये है। इससे पहले कार्यलय के वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र सिंह तथा लेखाकार उल्लास सिंह द्वारा सोशल आडिट के रिकवरी कार्य का आदेश बनाते मिले। जबकि मनरेगा कार्यलय पर ताला लटका हुआ। जो कि वीडीओ के आने के पांच मिनट बाद खुला।

शनिवार की सुबह 10.10 मिनट पर मनरेगा कार्यालय में लटका ताला। संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें