फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर बुधवार को जनपद न्यायाधीश शंकर लाल ने 10 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें राजस्व संबंधित अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने पर बल दिया गया। बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जनपद न्यायाधीश बुद्धिसागर मिश्र, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फारुख इनाम सिद्दीकी, के हरि सिंह अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर, मोहम्मदाबाद गोहना, घोसी मधुबन, समस्त तहसीलदार उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त वादों के निस्तारण हेतु समनीय प्रकृति के अपने-अपने मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निपटाए तथा इस वृहद राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें