बड़रांव ब्लाक सभागार में बैठक में अपनी समस्या बताते बीडीसी।संवाद
- फोटो : MAU
अमिला। विकास खण्ड बड़रांव के सभागार में वृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख बड़रांव पूजा मिश्रा के अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रमुख पूजा मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता होगी। विकास खण्ड को माडल विकास खण्ड बनाने में सभी कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है।बैठक को बीडीओ गौरी शंकर यादव ने क्षेत्रपंचायत से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा योजना रोजगार की गारंटी देती है। मनरेगा योजना के चलते गांवों में विकास होता है। नाली, इंटरलॉकिंग, आरसीसी पौधरोपण के माध्यम से गांवों में नई क्रांति आई है।उन्होंने कहा कि इस साल का लेबर बजट काफी बढ़ा है। मई माह में खर्चा का विकस्तृत ब्यौरा देते हुए 9400 मानव सृजित हुआ। प्रधानमंत्री के निर्देशन में अमृत सरोवर की खुदाई की जा रही है। गांव को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा जिसका खर्च 15 से 20 लाख रुपया खर्च आएगा। बड़े तालाब का टारगेट करके गांव में आबादी के नजदीक तालाब का विस्तारीकरण होगा। तालाब में चारों तरफ सीढ़ी होगी वहीं बैठने के लिए ब्रिज की व्यवस्था होगी। छायादार वृक्ष भी लगाए जाएंगे। पानी की निरंतरता के लिए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। बाल संरक्षण अधिकारी शिवा नंद सिंह ने बताया कि ब्लाक में कुल 2590 निराश्रित विधवा महिलाओं के खातों में पेंशन भेज दी गयी है जिसकी वार्षिक आय दो लाख से कम होना 60 वर्ष से ऊपर का उम्र चाहिए। 80 साल से अधिक उम्र वाले पति पत्नी दोनों को पेंशन मिलेगी। इसके लिए जनसेवा केंद्र से आन लाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने सरकार की सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमङ्गल योजना,भूले भटके बच्चो के लिए 0 से 18 वर्ष के बच्चो को डायल 1098 के बारे में जानकारी दी। बीडीओ ने बताया कि दो ग्राम पंचायतों अथवा एक से अधिक मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर क्षेत्र पंचायत ही काम कराएगी। उन्होंने कहा कि30 जून तक ज्यादा से ज्यादा मजस्त्रत्त्दूर लगाकर पोखरी खुदाई करा लें। बारिश के दिनों में, इंटरलॉकिंग खड़ंजा आदि पक्के काम कराए जाएंगे। वहींआवास के लिए दोबारा सर्वे शुरू होने वाला है। गड़बड़ी होने पर रेंडम चेकिंग होगी।