फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरैया पक्षी के संरक्षण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधरपुर में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गौरैया पक्षी के संरक्षण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज के प्रबंधक अखिलेश राय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को गौरैया दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पूरी दुनिया में गौरैया पक्षी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। घरों को अपनी चीं-चीं से चहकाने वाली गौरैया अब दिखाई नहीं देती। इस छोटे आकार वाले खूबसूरत पक्षी का कभी इंसान के घरों में बसेरा हुआ करता था और बच्चे बचपन से इसे देखते बड़े हुआ करते थे। अब स्थिति बदल गई है। गौरैया के अस्तित्व पर छाए संकट के बादलों ने इसकी संख्या काफी कम कर दी है। कहीं-कहीं तो अब यह बिल्कुल दिखाई नहीं देती। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार, अखिलेश सिंह, सतेंद्र यादव, विशाल राय, अविनास पांडेय, चंद्रशेखर चौहान, साधना, फातिमा, किरन, विवेक पांडेय, प्रीति आनंद, अमृता सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें