फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में सूर्यदेव पांडेय के नेतृत्व में ऊर्जा निगम प्रबंधन के साथ एक माह पूर्व हुए समझौते का पालन न कराए जाने के विरोध में मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अभियंता सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व के साथ ऊर्जा मंत्री तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी के साथ 15 सूत्रीय श्रमिक समस्याओं पर हुए समझौते के एक माह व्यतीत हो गए। लेकिन कोई सकारात्मक समाधान नहीं कराया गया। कर्मचारी नेता ने कहा कि शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबंधन की हठधर्मिता तथा स्वेच्छाचारी तानाशाही पूर्ण रवैये में कोई परिवर्तन नहीं आया है।
उन्होंने समझौते का पालन कराते हुए प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में औद्योगिक शांति का वातावरण स्थापित कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में ईं. आशुतोष त्रिपाठी, रविंद्र सिंह यादव, मिथिलेश यादव, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, संजय कुमार, प्रेम नारायण लाल, मृत्युंजय यादव, अनिल राय, पवन सोनकर एवं संविदा श्रमिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें