फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से ठप है दोहरीघाट कस्बा की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। बृहस्पतिवार की देर रात से शुरू हुई पहली बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया। लगातार 48 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं की जा सकी है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गोठा विद्युत उपकेंद्र में चार फीडरों के माध्यम से दोहरीघाट कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार की देर रात बारिश के चलते कस्बा सहित 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लगातार 48 घंटे से बिजली गुल रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। इस संबंध में भाजपा मंडल महामंत्री श्यामजी पांडेय, सभासद बाबूलाल का कहना है कि अधिकारियों तथा बिजलीकर्मियों की मनमाने रवैए से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दिन ब दिन दयनीय होती जा रही है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस बाबत एसडीओ सुनील पाल से बताया कि नए विद्युत उपकेंद्र से जोड़ कर कस्बे की विद्युत आपूर्ति चालू किया गया था लेकिन तकनीकी खामी आ जाने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। नए सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति शुरू करने का का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें