फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहा ब्लाक के बबुआपुरा में बृहस्पतिवार को 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर दो दिन से फुंका है। शिकायत के बाद भी विभाग लापरवाह बना है। नाराज ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर न बदलने पर अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। बबुआपुर गांव के पंडितपुरा मौजे में बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। दो दिन पहले ही ट्रांसफार्मर फुंक गया। बृहस्पतिवार को नाराज किसानों ने गांव में बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ट्रांसफार्मर बीते एक माह में तीन बार फुंक चुका है। बताया कि दो दिन पहले ट्रांसफार्मर को लगाया गया था, लेकिन कुछ ही देर में वह फुंक गया। बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी उसे ठीक नहीं कराया जा सका है। प्रदर्शन करने वालो में रामभवन चौहान, धनेश्वर चौहान, कुबेर, शिवपुजन, दुधनाथ, गजेंद्र जितेंद्र, मनोज आदि रहे। वर्कशॉप के अवर अभियंता अमित सिंह का कहना है कि फुंके ट्रांसफार्मर को जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें