स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने अवर अभियंता अर्जुन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्र के खुदादादपुर गांव में बिजली बिल,लोड परिवर्तन, त्रुटिपूर्ण बिल संशोधन आदि को लेकर सघन अभियान चलाया।
चेकिंग टीम ने पांच बकायेदारों के कनेक्शन कटवाया। बकाये बिल के एक लाख पांच हजार रुपये राजस्व की वसूली की।बिजली विभाग की टीम ने 100 से अधिक घरों की चेकिंग की। 28 उपभोक्ताओं के बिल में संशोधन किया गया। चार उपभोक्ताओं का बिजली भार बढ़ाया गया। इस दौरान बिजली कर्मचारी प्रिंस शर्मा, सोनू, मूकादम, मुमताज, रामसिंह, गोपाल,लालजी, अभिसेख, हरेंद्र, स्वामीनाथ आदि लोग रहे।