अधीक्षण अभियंता एसके सरोज के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता द्वितीय गुलाब और एसडीओ दिलीप कुमार वर्मा और अवर अभियंता प्रमोद कुमार की टीम ने रविवार की सुबह क्षेत्र के ग्राम सभा ढेकवारा में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने अभियान के दौरान कुल 70 घरों की चेकिंग किया। इस मौके पर 75 हजार से अधिक के बड़े बकायेदारों से वसूली की गई। वहीं 55 लोगों का कनेक्शन काट दिया। कटिया कनेक्शन तथा बाईपास कनेक्शन से विद्युत चोरी करने वाले सात लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। खराब मीटरों को तत्काल बदलकर नये मीटर लगवाए गए। जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के आदेश के अनुसार चेकिंग कराई जा रही है। बिजली चेकिंग के दौरान कुल 75 हजार रुपये की वसूली की गई और 55 घरों कनेक्शन काटे गए। इस दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले सात लोगों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।