फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आंदोलन को सफल बनाने को बिजलीकर्मियों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को बिजलीकर्मियों ने जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल अभियंताओं तथा बिजलीकर्मियों ने आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि उर्जा के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक रवैये और हठ धर्मिता के कारण उप्र उर्जा विभाग के समस्त सेवा संगठन एक साथ आंदोलन के लिए लामबंद हुए हैं। 15 मार्च 2023 प्रात: 10 बजे से 16 मार्च की रात 10 बजे तक कार्य बहिष्कार होगा और 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की पूर्ण हड़ताल होगी। इस दौरान होने वाले किसी भी विद्युत असुविधा के लिए मुख्य रूप से शीर्ष प्रबंधन तथा उर्जा मंत्री जिम्मेदार होंगे। इस दौरान प्रदीप सिंह, देवेंद्र उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता आनंद कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता प्रथम अभिनव तिवारी, सहायक अभियंता प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, कुबेर लाल, संजय मणि त्रिपाठी, संतोष सिंह, रविंद्र कुमार यादव, मिथिलेश यादव, सुमित, ओमप्रकाश कुशवाहा, माधुरी, प्रिया, राजकुमार यादव, रविन्द्र यादव, अश्वनी कुमार, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें