फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के सूरजपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में अवर अभियंता सत्येंद्र गुप्त के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। सूरजपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामसभा दरगाह में विद्युत कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं के घेरलू और व्यवसायिक कनेक्शनों की जांच की गई। उपभोक्ताओं के यहां बिजली के नए मीटर भी लगवाये गये।जेई सत्येंद्र गुप्त ने बताया कि जांच में कोई भी बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करता हुआ नहीं पाया गया। पांच उपभोक्ताओं के विद्युत भार बढ़ाए गए तीन दुकानदारों के घरेलू कनेक्शन को व्यवसायिक में परिवर्तित किय ा गया। विद्युत खंड अधिकारी दोहरीघाट सुनील पाल का कहना था कि सूरजपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की, जिनके घरों में अब तक बिजली के मीटर नहीं लगे हों वह तत्काल जेई से संपर्क कर अपने यहां मीटर लगवा लें। समस्त दुकानदारों के लिए कमर्शियल कनेक्शन अनिवार्य है।चेकिंग अभियान में राजेश सिंह, मनोज, भुल्लन यादव, रामाश्रय, श्रीराम पटेल, रमेश सिंह आदि विद्युत कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें