फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ-शाहगंज रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

विज्ञापन
मऊ से शाहगंज रेलवे रुट पर हुआ विद्युतिकरण। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मऊ-आजमगढ़ वाया शाहगंज रेलवे लाइन पर बहुत जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी। ऐसे में कई वर्षों से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का इंतजार कर रहे जनपदवासियों का सपना पूरा होगा। वर्तमान में मऊ से आजमगढ़ के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि आजमगढ़ से शाहगंज के बीच कार्य प्रगति पर है। कार्य पूरा होने के बाद सीआरएस के निरीक्षण तथा ट्रायल के बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। मऊ-शाहगंज रेलखंड पर 100 किमी रूट पर विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में मऊ से आजमगढ़ के बीच 43 किमी रूट पर विद्युतीकरण का कार्य पूूरा हो चुका है। आजमगढ़ से शाहगंज के बीच 53 किमी रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य जारी है। जिसके दो माह यानी सितंबर माह तक पूरा होने की संभावना रेलवे अधिकारी जता रहे हैं। विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) निरीक्षण के दौरान सौ की स्पीड से इलेक्ट्रिक लोको दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने बताया कि मऊ से आजमगढ़ रूट के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है, शेष कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सीआरएस के निरीक्षण के बाद इस रूट पर भी इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें