फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी तहसील के तीनों नगर पंचायतों में निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 अक्तूबर को होगा। इसके बाद पहली से सात नवंबर के बीच आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

तीनों नगर पंचायतों में निर्वाचक नामावली में 9502 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। वहीं 4345 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए हैं। घोसी तहसील क्षेत्र में घोसी, अमिला एवं दोहरीघाट नगर पंचायतें हैं। घोसी नगर पंचायत में 5616 नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गये हैं। वहीं मृत अथवा अन्यत्र मतदाता बन जाने के कारण 2491 मतदाताओं के नाम विलोपित कर दिये गये हैं।
अमिला नगर पंचायत में 2256 नये मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ 898 मतदाताओं के नाम विलोपित किये गये हैं। वही, दोहरीघाट नगर पंचायत में 1630 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं। 965 मतदाताओं के नाम सूची से हटाये गये हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार उमेश सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। पहली से सात नवंबर तक बीएलओ बूथों पर मतदाता सूची को लेकर रहेंगे। आठ से 12 नवंबर के बीच आपत्तियों का निस्तारण कर एवं सभी कार्रवाई पूरी की जाएगी इसके बाद 18 नवंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें