फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज, बैनर पोस्टर से पटा नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। अदरी नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है। सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर लगने लगे हैं। ऐसे मेें अब संभावित उम्मीदवार अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 11 वार्ड हैं जहां चुनाव होना है। अभी चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की गई है। मतदाताओं के बीच उपस्थिति दर्ज कराने के लिए संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचने लगे हैं। सभी वार्ड बैनर-पोस्टर से पट गए हैं। दीपावली, छठ, गोवर्धन पूजा की बधाई व शुभकामनाएं बैनर-पोस्टर के जरिए दी जा रही हैं। मतदाताओं पर प्रभाव छोड़ने के लिए एक नया तरीका यह भी आजमाया जा रहा है कि वार्ड के प्रमुख लोगों की तस्वीर के साथ बैनर टांगे जा रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि एक ही व्यक्ति कई बैनर में दिख जा रहे हैं। कुछ दंपति अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़ने के मूड में हैं। उधर, आधी आबादी की आधी हिस्सेदारी महिलाओं की भी है। ऐसे में बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशी भी मैदान में होगी। अब कई वार्ड में ऐसे महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में आने की तैयारी में हैं जिन्हें समाजसेवा से बहुत मतलब नहीं रहा है। उनके पति ही उनकी पहचान हैं। जो भी थोड़ी बहुत राजनीति से मतलब रखते हैं, अगर महिला सीट होती है तो अपनी पत्नी को आगे कर देंगे। पत्नी के नाम के बैनर में नीचे अपने को समाजसेवी बता रहे हैं। बहरहाल स्थिति यह है कि दशहरा खत्म होते ही चौक-चौराहों, चाय-पान की दुकानों एवं अन्य जगहों पर चुनावी चर्चा बढ़ गई है। कुछ ऐसे भी समाज सेवी आ रहें हैं जिनको समाजसेवा से कोई लेना देना ही नही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें