फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवलास स्थित सूर्य मंदिर पर सूर्य कुण्ड पोखरे में सोमवार की सुबह स्नान करने गई एक बुजुर्ग महिला गहरे पानी में चली गई। जिससे उसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। सूर्य मंदिर पर ड्यूटी करने पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला के घर सूचना दी। पुलिस ने परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराने के अनुरोध पर पंचनामा बनवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुरकांधी गांव निवासी सूर्यमुखी (60) पत्नी विजयबहादुर सिंह सोमवार की भोर में लगभग तीन बजे देवलास सूर्य मंदिर पर स्थापित सूर्य कुण्ड पोखरे में स्नान कर पूजन करने के लिये घर से निकली थी। पोखरे में स्नान करते समय पैर फिसलने से महिला गहरे पानी में चली गई जिससे उसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह सूर्य मंदिर पर ड्यूटी करने गए पुलिसकर्मियों ने पोखरे में महिला का शव उतराया देख उसे बाहर निकलवाया। कुछ लोगों ने मृतका की पहचान किया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे परिजन पंचनामा बनवा कर शव को लेकर घर चले गए। इस बाबत कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा बनाकर शव को उनके हवाले कर दिया गया। सावन के दूसरे सोमवार को पूजा के निमित्त गई वृद्धा की असामयिक मौत से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें