कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा बुजुर्ग निवासी अधेड़ की मौत शुक्रवार की रात में सर्प दंश से हो गई। गांव निवासी शिशुपाल प्रसाद 45 खाना पीना खाने के बाद सो रहा था। इस दौरान विषैले सांप ने डंस लिया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया।डाक्टरों ने उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया शनिवार की सुबह अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की मौत से उसकी पत्नी प्रभा और उनके पुत्रों नवनीत, अभिषेक ,अतुल और बेटी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।