फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिकअप से कुचल कर साइकिल सवार वृद्ध की मौत, चालक हिरासत में

विज्ञापन
मृतक राम बच्चन ।फाइल फोटो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा में रेलवे स्टेशन के सामने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार पिकअप के कुचलने से रामबचन (60) की मौत हो गई। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के भूलीपुर मोहल्ला निवासी रामबचन घरों की रंगाई पोताई करके परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार की दोपहर 12 बजे साइकिल से सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह स्टेशन के सामने मोड़ पर घूमे आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने दौड़कर पिकअप चालक को पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया। जबकि पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वह अपनी पत्नी आशा और एक इकलौते बेटे के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें