कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी मासूम बेटी के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस तहरीर मिलने पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सौंपी तहरीर में कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच गांव का युवक उसे बहला फुसलाकर गांव के बाहरी हिस्से में स्थित बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पीड़िता की मां ने कोपागंज थाने के कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।