फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों से आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
अमिला में चोरी से गुस्साए ग्रामीण व व्यापारियों ने बोझी पुलिस चौकी का घेराव कर लगया जाम। - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला। चोरों ने मंगलवार की रात बाजार की पुलिस चौकी के पास चार दुकानों से आठ लाख की चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। उधर, वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार में सड़क जाम कर पुलिस से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा करने की मांग की। कहा सुरक्षा के नाम पर रात में गश्त की व्यवस्था भी की जाए। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने जल्द चोरी का खुलासा किए जाने का भरोसा दिलाया। तब जाकर ग्रामीण माने और तीन घंटे बाद जाम समाप्त किया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला पुलिस चौकी के पास चोरों ने एक-एक करके चार दुकानों को निशाना बनाया और लगभग पांच लाख रुपये साफ कर दिया। दुकानदारों ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, चोरों ने कस्बे के धर्मवीर की हार्डवेयर की दुकान से लगभग ढाई लाख रुपये चुरा लिया जबकि भोला जायसवाल की हार्डवेयर की दुकान के काउंटर से तीन लाख रुपयों पर हाथ साफ किया। वहीं रामप्रवेश मौर्य की कृषि बीज की दुकान से 65 हजार, पास में ही स्थित केसरी नंदन की देशी शराब की दुकान से पांच हजार रुपये नगद और 2 पेटी शराब पर हाथ साफ किया। चोरों ने राम प्रसाद के कपड़े की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। पुलिस चौकी के पास हुई चोरियों से बाजार वासियों में दहशत व्याप्त है। गुस्साए व्यापारियों और ग्रामीणों ने सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कस्बे के बाजार में जाम लगा दिया। कहा कि चोरों ने पुलिस चौकी पास की चार दुकानों से पांच लाख की चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। लेकिन पुलिस फिर भी नहीं चेती। मौके पर पहुंचे सीओ घोसी अभिनव कन्नौजिया और कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने ग्रामीणों को जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया। तब जाकर ग्रामीण माने और उन्होंने जाम समाप्त किया। ग्रामीणों ने कोतवाल से रात के समय बाजार में पुलिस की गश्त कराने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें