मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के रमऊपुर स्थित पेट्रोल पर एक युवक को मारने पीटने के मामले में पुलिस 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी है। जमीन किशूनपुर निवासी अजीत यादव का आरोप है कि लीलहवा निवासी राकेश यादव अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस राकेश यादव सहित 8 के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है। संवाद