फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ईद नजदीक, बाजार में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद में 10 दिन से कम शेष हैं। अभी से तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में खूब खरीदारी हो रही है। देर रात तक बाजार गुलजार रह रहे हैं। दुकानों में इत्र, टोपी और सेवईं की खरीदारी तेज हो गई है। मेवा लेनेवालों की भीड़ दुकानों में उमड़ रही है। ईद का पर्व की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही बाजारों में खरीदारी तेज होती जा रही है।नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, सिंधी कालोनी, चौक, मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद, भीटी सहित जिले के मधुबन, घोसी, सूरजपुर, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, चिरैयाकोट, वलीदपुर, कोपागंज सहित विभिन्न बाजारों में देर शाम तक बाजारों में चहल पहल रह रही है। बाजार की दुकानों पर तरह-तरह की सेवाइयों का पैकेट बिक रहा था। धागे और कपड़े से बनी टोपियों की बिक्री बढ़ गई है। टोपी के अलावा अलग-अलग डिजाइन में बुर्के की डिमांड भी बढ़ी है। इस संबंध में दुकानदार अकबाल अहमद ने बताया कि मध्यम वर्ग के लोग लुंगी, कुर्ता ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बच्चे, युवा जिंस शर्ट पैंट खूब पसंद कर रहे हैं। जिसकी रेंज 500 रुपये से शुरू होकर पांच हजार रुपया से अधिक तक है। नगर के सहादतपुरा के साड़ी व्यवसायी सुरेश कल्यानिया का कहना था कि ईद के मद्देनजर काटन साड़ी, सिल्क साड़ी की मांग हैं। काटन साड़ियां 600 से एक हजार रुपये तथा सिंथेटिक साड़ियां एक हजार से 2500 रुपये से अधिक रेंज तक बिक रही है। इंदारा: ईद पर्व की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, तैयारी जोरों पर चल रही है। दुकानों पर खाद्य सामग्रियों पर सेवाइयों की खूब खरीदारी हो रही है। कपड़े की दुकानों पर टोपी, कुर्ता, पाजामा, लुंगी, परफ्यूम आदि की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें